{"_id":"5a58ff074f1c1ba63f8b478c","slug":"181515781895-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को किया सम्मानित
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। किसान सहकारी चीनी मिल में उन्नत किस्म का साफ-सुथरा गन्ना लाने वाले पांच गन्ना किसानों को मिल प्रबंधक व अधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गन्ना रिकवरी गत वर्ष से अधिक आने के चलते अभी तक मिल को आठ करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। किसानों का 7 दिसंबर तक का नए गन्ने का भुगतान बैंकों को भेज दिया गया है।
शुक्रवार को चीनी मिल प्रांगण में लखनऊ फेडरेशन से आई टीम के प्रभारी व पूर्व प्रधान प्रबंधक राजबीर सिंह तोमर, मिल जीएम सत्यदेव सिंह व नकुड़ के पूर्व विधायक सुशील चौधरी द्वारा सर्वप्रथम चीनी मिल को साफ सुथरा व अच्छी प्रजाति का गन्ना सप्लाई करने वाले पांच किसानों शीशपाल पुत्र बनवारी, विशंभर पुत्र सन्ता, विजयपाल पुत्र मंगल सिंह, जयपाल पुत्र शंभू सिंह निवासीगण मोहम्मदपुर गाड़ा व महक सिंह पुत्र ब्रजपाल निवासी गांव ठसका को टिफिन, गर्म शॉल देकर सम्मानित किया गया।
रिकवरी बढ़ने से हुआ करोड़ों का फायदा
मिल जीएम सत्यदेव सिंह ने बताया कि चीनी मिल ने करीब 62 दिनों में 28 लाख 21 हजार 500 कुंतल गन्ना पेराई किया है। इससे अभी तक 2 लाख 41 हजार बोरों का उत्पादन हुआ है। जबकि गत वर्ष अभी तक केवल 2 लाख 11 हजार 920 कुंतल गन्ना पेराई किया गया था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गन्ना रिकवरी 8.93 प्रतिशत चल रही है। जबकि गत वर्ष उक्त रिकवरी 8.26 रही थी। जिसके चलते मिल को अभी तक आठ करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि मिल का गन्ना पेराई करने का 72 लाख कुंतल का टारगेट है। जो कि लगभग 15 अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मिल गन्ना पेराई व रिकवरी में 2003-04 के रिकार्ड को तोड़ देगा।
विज्ञापन
मिल ने भेजा किसानों का गन्ना भुगतान
जीएम एसडी सिंह ने बताया कि मिल द्वारा गन्ना किसानों का 21 अप्रैल 2017 तक का पुराना भुगतान करीब सात करोड़ रुपये व इस सत्र का 7 दिसंबर तक का भुगतान बैंकों को भेज दिया गया है। उन्होंने किसानों से मिल को साफ सुथरा व अगेती प्रजाति का गन्ना लाने व रिजेक्ट प्रजाति 84212, 1148, 802, 1150 आदि को समाप्त कर उच्च वैरायटी बोने का अनुरोध किया।
किसानों का गन्ना सट्टा गलत भरने वालों पर होगी कार्रवाई
मिल जीएम एसडी सिंह व सीसीओ ने बताया कि किसानों के गन्ना सट्टा (रिकार्ड) का गलत सर्वे करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर मिल प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीए आरके वरुण, मुख्य गन्ना अधिकारी आरसी शर्मा, एलडब्लूओ बृजेश दूबे, प्रमोद राणा, सतीश वर्मा आदि उपस्थित रहे।