{"_id":"5a395ec94f1c1bbd208b7942","slug":"181513709257-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग से लाखों का नुकसान
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान में आग से लाखों का नुकसान
गंगोह (सहारनपुर)। तीतरों मार्ग पर हमजागढ़ चौक के पास नौशाद मलिक की इनवर्टर एवं बैट्रों की दुकान है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे तेज आवाज के साथ उसकी दुकान की पिछली दीवार ढह गई और दुकान से आग की तेज लपटें उठने लगीं। आवाज से आसपास के लोगों की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना पर दुकान स्वामी भी पहुंच गया। लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक वहां रखे करीब पांच लाख रुपये की कीमत के इनवर्टर और बैट्रे जलकर बेकार हो चुके थे। इस घटना में दुकान में लाखों का नुकसान हो चुका है।