फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मिजाज भांपकर सहारनपुर में बोले योगी

मिजाज भांपकर सहारनपुर में बोले योगी

Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मिजाज भांपकर सहारनपुर में बोले योगी
सहारनपुर। निकाय चुनाव को लेकर चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिजाज भांपकर स्थानीय मुद्दों पर बोले। उन्होंने मूलभूत सुविधाएं दिलाने और किसानों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शंखनाद गर्जना रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय मुद्दों की चर्चा करते हुए जनता से निकायों में भाजपा सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने बंद पड़ी दया शुगर मिल को जल्द चालू कराए जाने की बात कही। दिल्ली-सहारनपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी घोषित कराए जाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली-सहारनपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेज दी गई है, जिस पर जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के पापुलर किसानों को पड़ोसी जनपद हरियाणा में जाना पड़ता था। इसलिए उनकी सरकार ने सहारनपुर में प्लाइवुड उद्योग स्थापित कराने का फैसला लिया है, जिस पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने मां शाकंभरी देवी और देवबंद के त्रिपुरा बाला सुंदरी मंदिर को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद स्मार्ट सिटी में सहारनपुर को शामिल कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed