फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जूडो में पदक जीतकर लौटे जिले के खिलाड़ी

जूडो में पदक जीतकर लौटे जिले के खिलाड़ी

Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
जूडो में पदक जीतकर लौटे जिले के खिलाड़ी
जूडो में पदक जीतकर लौटे जनपद के खिलाड़ी
विज्ञापन

सहारनपुर। मुरादाबाद में हुई प्रदेशीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण सहित कुल आठ पदकों पर कब्जा किया। प्रतियोगिता से लौटने पर जिला जूडो संघ पदाधिकारियों के द्वारा पदक विजेताओं का स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता में सहारनपुर की ओर से मेघा रावत, गिन्नी सैनी, वंशिका मित्तल और श्वेतांक चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अमनदीप ने रजत पदक, जबकि आयुषी, नीशू और रीतिका ने कांस्य पदक जीते। टीम के लौटने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, पंकज मल्होत्रा, संजीव गुप्ता, प्रदीप त्यागी, विवेक गर्ग, सुषमा, राजी शर्मा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन


क्रिकेट का ट्रायल कल
सहारनपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। इसके लिए मंडलीय क्रिकेट टीम का गठन किया जाना है। आरएसओ प्रेम कुमार ने बताया कि टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल 21 नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed