{"_id":"5a0c8b384f1c1bd9538bd6ff","slug":"181510771512-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों ने की पेराई शुरू--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों ने की पेराई शुरू--
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई शुरू कर दी गई। इससे किसान समय से गेहूं की बुआई कर सकेंगे। उप गन्ना आयुक्त ने घटतौली रोकने को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
उप गन्ना आयुक्त डा. दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि मंडल में बंद पड़ी तीन शुगर मिलों को छोड़कर 16 मिलों में गन्ना पेराई शुरू कर दी गई। बंद पड़ी गागलहेड़ी चीनी मिल में भी जल्द पेराई शुरू करने की संभावना है। बिड़वी एवं टोडरपुर चीनी मिल को नोटिस जारी किया गया है। यह चीनी मिलें पेराई शुरू नहीं करती तो कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर की देवबंद, शेरमऊ व मुजफ्फरनगर की खतौली, बुढ़ाना, मंसूरपुर एवं टिकौला चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान करना शुरू कर दिया गया। इन चीनी मिलों द्वारा अभी तक 97 करोड़ 65 लाख रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया गया। सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान करना सुनिश्चित करें। घटतौली रोकने को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।