फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला आंगनवाडी कर्मचारी संघ

महिला आंगनवाडी कर्मचारी संघ

Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
महिला आंगनवाडी कर्मचारी संघ
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि 15 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिलाने सहित अन्य मांगों को पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हकीकत नगर धरना स्थल पर चल रहे धरने पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राज ने कहा कि महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों का आंदोलन मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा। प्रदेश सरकार को आंगनबाड़ी कर्मचारियों के आंदोलन के सामने झुकना पडे़गा। संयोजक डिंपी ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी 15 हजार रुपये मानदेय से कम पर समझौता नहीं करेंगी। मेरठ के जिला संयोजक प्रदीप परमार ने कहा कि आंगनबाड़ियों को पूरे जोश के साथ डटे रहना होगा। जिलाध्यक्ष सलेलता पंवार और महामंत्री पूनम शर्मा आदि ने भी विचार रखे। सुनीता शर्मा, अर्चना शर्मा, गीता शर्मा, सुधा धीमान, प्रतिभा त्यागी, ललिता शर्मा, लोकेश, मंजू रानी, रीता चौधरी, नीलम शुक्ला, उषा रानी, पुष्पा देवी, अनिता चौधरी, कविता चौधरी, अनिला, सुनीता, प्रमिला, गुरमीत कौर, रीता, नरेंद्र दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed