फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छत से टकराई वाणिज्यकर विभाग की लिफ्ट

छत से टकराई वाणिज्यकर विभाग की लिफ्ट

Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
छत से टकराई वाणिज्यकर विभाग की लिफ्ट
सहारनपुर। वाणिज्यकर भवन में बृहस्पतिवार को लिफ्ट के छत में टकराने से हंगामा मच गया। गनीमत यह रही कि लिफ्ट में उस समय कोई सवार नहीं था। लिफ्ट की टक्कर इस इतनी तेज थी कि पांचवीं मंजिल की छत में छेद हो गया और लिफ्ट जाम हो गई। वाणिज्यकर विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट सहित अन्य समस्याओं के बारे में वे इस भवन की निर्माण एजेंसी जल निगम के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर भवन में सुबह करीब साढे़ दस बजे चौथी मंजिल पर किसी कर्मचारी ने लिफ्ट को ऊपर लाने के लिए बटन दबाया तो वह पांचवीं मंजिल की छत पर जोरदार आवाज के साथ टकरा गई। लिफ्ट की टक्कर इतनी तेज थी कि छत में भी सुराख हो गया। तेज आवाज सुनते ही भवन में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। लिफ्ट में कोई मौजूद नहीं था। यह देखकर सभी ने राहत की सांस ली। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 अनिल पाठक ने बताया कि भवन में समस्याओं के बारे में इसका निर्माण करने वाली एजेंसी जल निगम के अधिकारियों को कई बार लिखा जा चुका है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बता दें कि वाणिज्यकर विभाग के कार्यालयों को फरवरी 2015 में दिल्ली रोड पर बने नवनिर्मित वाणिज्यकर भवन में शिफ्ट कर दिया था। हालांकि पांच मंजिलें इस भवन में अभी भी कई काम अधूरे हैं। इसके चलते वाणिज्यकर कर्मचारी आए दिन परेशान रहते हैं। एक बार आए भूकंप के हल्के झटके में इस भवन में दरार भी आ चुकी है।
विज्ञापन


सीढ़ियों पर भी ग्रिल नहीं
दिल्ली रोड स्थित वाणिज्यकर भवन में एक साइड की सीढ़ियां अभी तक भी ग्रिल से महरूम हैं। इसके चलते किसी भी दिन कोई बडा हादसा हो सकता है। भवन एक तरफ की सीढ़ियों में ग्रिल नहीं लगी हैं। जिससे उसका इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति का यदि एक बार भी बैलेंस बिगड़ जाए तो उसकी सीधे नीचे गिरने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed