{"_id":"59cbfa464f1c1bb0538b4b41","slug":"181506540102-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में खत्म हुआ पानी, मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में खत्म हुआ पानी, मचा हाहाकार
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन ट्रेन में बिजली और पानी को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। इस बार मामला हिमगिरी एक्सप्रेम में हुआ। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को 25 मिनट तक स्टेशन पर अतिरिक्त रुकवाकर पानी भरवाया।
हावड़ा से जम्मू जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस का सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह लगभग 4 बजे पहुंचने का है। लेकिन यह ट्रेन लगभग 7 घंटा देरी से दोपहर 11.25 बजे सहारनपुर के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंची। लंबी दूरी की इस ट्रेन में पानी न होने के चलते यात्रियों में हाहाकार मचा हुआ था। यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए हंगामा किया। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने जल विभाग से संबंधित कर्मचारियों को ट्रेन पर भेजा और ट्रेन के कोचों में लगे टैंकों में पानी भरवाया। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को पानी की परेशानी के चलते 25 मिनट तक अतिरिक्त रोके रखा गया। लगातार दूसरे दिन ट्रेन में बिजली और पानी की दिक्कत का सामना यात्रियों को करना पड़ा। मंगलवार को अकालतख्त एक्सप्रेस के यात्रियों ने सहारनपुर में पानी खत्म होने पर हंगामा किया था और वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक से शिकायत की थी। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में कई बार यात्रियों की अधिकता के चलते पानी खत्म हो जाता है। बुधवार को उन्हें हिमगिरी एक्स्रपेस में पानी खत्म होने का संदेश मिला था। जिस पर ट्रेन में पानी की व्यवस्था करा दी है। इसके लिए ट्रेन को स्टेशन पर कुछ अधिक समय तक रोकना पड़ा है।