{"_id":"59cbfa3c4f1c1bc8538b4c7d","slug":"181506540092-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुन्नी वक्फ बोर्ड के निरीक्षक ने किया कब्रिस्तान का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुन्नी वक्फ बोर्ड के निरीक्षक ने किया कब्रिस्तान का निरीक्षण
Updated Thu, 28 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। कब्रिस्तान तेलियान की कमेटी के बीच चल रहे विवाद के मद्देनजर बुधवार को लखनऊ से पहुंचे सुन्नी वक्फ बोर्ड के इंस्पेक्टर आदिल रशीद ने कब्रिस्तान का निरीक्षण किया।
पीठ बाजार स्थित तेलियान कब्रिस्तान समिति को लेकर विवाद चला आ रहा है। इस कब्रिस्तान को लेकर दो पक्षों ने अपनी-अपनी समिति गठित कर रखी है। समिति का यह विवाद लखनऊ वक्फ बोर्ड तक जा पहुंचा है। इसे लेकर बुधवार को लखनऊ से पहुंचे सुन्नी वक्फ बोर्ड के इंस्पेक्टर आदिल रशीद ने मौके पर जाकर कब्रिस्तान का निरीक्षण किया। इस दौरान पिछले 28 वर्षों से कब्रिस्तान की देखभाल कर रहे हाजी जरीफ, जहीर अब्बासी के साथ ही तेली एवं अन्य मुस्लिम बिरादरी के लोग मौके पर जमा हो गए। बाद में सुन्नी वक्फ बोर्ड के इंस्पेक्टर ने दूसरे पक्ष हाजी अनवर व असलम शेर आदि से भी जानकारी ली। उन्होंने दोनों पक्षों के ब्यान भी कलमबंद किए। आदिल रशीद ने कब्रिस्तान की चारदीवारी की वीडियोग्राफी भी कराई। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेंगे, जो निर्णय आएगा उस पर अमल किया जाएगा।