{"_id":"59badac84f1c1bb6688b4a1a","slug":"181505417928-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत्रु एवं निष्क्रांत सम्पति का ब्योरा नहीं देने पर डीएम हुए सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत्रु एवं निष्क्रांत सम्पति का ब्योरा नहीं देने पर डीएम हुए सख्त
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शत्रु एवं निष्क्रांत संपत्ति का ब्योरा नहीं देने पर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने एसडीएम रामपुर मनिहारान और एसडीएम नकुड़ को पत्र भेजकर जल्द ही अपने अपने क्षेत्र की इन संपत्तियों की सूची देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कुछ दिनों पहले जनपद से सभी उप जिलाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में शत्रु और निष्क्रांत संपत्तियों का विवरण देने के निर्देश दिए थे। जिससे इन पॉपर्टीज की लोकेशन और स्थिति का पता चल सके। जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में देवबंद, बेहट और सदर के एसडीएम अपनी रिपोर्ट भेज दी, जबकि रामपुर मनिहारान और नकुड़ के उप जिलाधिकारियों ने इस बाबत अपनी रिपोर्ट नहीं भेजी। इस पर जिलाधिकारी ने इन दोनों एसडीएम को पत्र जारी कर जल्द ही शत्रु और निष्क्रांत संपत्तियों का विवरण भेजने के निर्देश दिए हैं। अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि देश के बंटवारे के समय जो लोग पाक चले गए थे उनकी संपत्ति को निष्क्रांत और जो बाद में देश छोड़कर गए थे उनकी संपत्ति को शत्रु संपत्ति कहा जाता है।