फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शिक्षामित्रों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला

शिक्षामित्रों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला

Thu, 07 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने फूंका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला
सहारनपुर। सरकार द्वारा दस हजार रुपये मानदेय निर्धारित करने पर शिक्षामित्रों में उबाल है। नाराज शिक्षामित्रों ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर धरना और प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। उन्होंने जंतर मंतर पर धरना देने तथा सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी सरकार को दी है।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा मित्र संघर्ष मोर्चा ने बीएसए कार्यालय पर अपराह्न साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक पुतला फुंक चुका था। जिलाध्यक्ष अंजू कश्यप और नरेश कुमार ने प्रदेश सरकार पर शिक्षा मित्रों के साथ वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कहा कि अब शिक्षामित्र जंतर-मंतर पर धरना और प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट करेंगे। मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षामित्र अपने मान और सम्मान के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए बीएलओ बनाए गए शिक्षामित्रों ने कार्य बहिष्कार का एलान किया। इस दौरान शिक्षामित्रों ने शपथ ली कि वह घंटाघर चौक पर राष्ट्रध्वज के साथ रोड जाम किया जाएगा। साथ ही सामूहिक आत्मदाह करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। प्रदर्शनकारियों में संजय, रफल सिंह, बाब, धूम सिंह, अहसान मलिक, रईस राव, कलीम अहमद, शाहिद अली, इजहार, महिपाल, ऋषिपाल, नूर हसन, नौशाद, सविता रानी, अलका देवी, संगीता, निखलेश, मोहतसिम, मशरूर, शब्बू खान, तहसीन, बिलकिश, जावेद, वसीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed