फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नए गन्ना क्रय केंद्र पर सहमति

नए गन्ना क्रय केंद्र पर सहमति

Wed, 30 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
नए गन्ना क्रय केंद्र पर सहमति
गुडगंजपुर और चंदपुर कायस्थ में नया गन्ना क्रय केंद्र खोलने पर बनी सहमति
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सहकारी गन्ना समिति में गन्ना सुरक्षण को लेकर प्रबंध कमेटी की बैठक में चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने मिल के लिए क्रय केंद्रों के आवंटन की मांग की।
चेयरमैन प्रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में गन्ना सुरक्षण बैठक में गांगनौली, देवबंद, इकबालपुर और खाईखेड़ी चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। इस दौरान अपने क्रय केंद्रों को अलग-अलग चीनी मिलों को देने के प्रस्ताव की मांग की। सर्वाधिक किसानों ने गांगनौली चीनी मिल को गन्ना आवंटन की मांग की। प्रबंध समिति ने किसानों को आश्वासन दिलाया कि जो किसान जहां गन्ना देना चाहता है, वह दे सकता है। प्रबंध समिति भी किसानों की इच्छा के मुताबिक गन्ना देने की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रविंद्र कुमार ने देवबंद चीनी मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल त्यागी को बताया कि झबीरन तिराहे से लेकर गुनारसा चौक होते हुए शुगर मिल आने वाला रास्ता बेहद खराब है। इस कारण गन्ना किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। अनिल त्यागी ने सीजन से पहले रास्ते को दुरुस्त कराने का आश्वासन दिलाया। मिल से मिलने वाले ह्यूम पाइप पर सब्सिड़ी कम होने के कारण उसका रेट ज्यादा है। इस पर सब्सिड़ी बढ़ाने का आश्वासन दिलाया गया। प्रबंध समिति द्वारा गांगनौली, देवबंद, इकबालपुर और खाईखेड़ी को क्रय केंद्रों का आवंटन किया। गुडगंजपुर और चंदपुर कायस्थ में नया क्रय केंद्र खोलने की सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed