{"_id":"598dfb7f4f1c1be3498b47ff","slug":"181502477183-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग लापता, गुमशुदगी दर्ज
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग लापता, गुमशुदगी दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। रिश्तेदारी में गया 85 वर्षीय बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरु कर दी है।
मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अमन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को साखन कलां गांव में रिश्तेदारी में हुई मौत हो गई थी। चचेरा भाई चमन सिंह शामिल होने के लिए वहां गया था, लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा। जब उसकी तलाश की गई तो कहीं पता नहीं लगा। साखन गांव में भी उसके बारे में जानकारी की गई। जहां से जानकारी मिली कि वह देर शाम वापस चला गया था। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
देवबंद। केंदुकी गांव में दो पक्षों के बीच फायरिंग होने और उसमें एक व्यक्ति की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा है।
करीब एक सप्ताह पूर्व विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई थी। जिसमें एक पक्ष का ओमप्रकाश जबकि दूसरे पक्ष का इकबाल गोली लगने से घायल हो गया था। बाद में इकबाल की उपचार दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 21 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। मृतक पक्ष की ओर से दर्ज रिपोर्ट में नामजद आरोपियों में से पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। जबकि अनुज फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।