{"_id":"595be0964f1c1bf9138b4726","slug":"181499193494-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज की दो दुुकानों की लाइसेंस निलंबित, 6 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज की दो दुुकानों की लाइसेंस निलंबित, 6 को नोटिस
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 6 को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जनपद में अधोमानक खाद और बीजों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बीज खाद की 28 दुकानों पर छापेमारी की गई। इनमें कागज पूरे नहीं होने पर दो बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए और 6 बीज नमूनों को जांच के लिए लिया गया। जबकि स्टाक रजिस्टर पूरा नहीं रखने के चलते 6 बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी अरुणेश प्रताप सिंह ने बताया कि डीएम पीके पांडे के निर्देश पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इसमें 28 बीज विक्रेताओं की जांच की गई। उन्होंने बताया कि जिन 6 बीज विक्रेताओं के यहां से नमूने लिए गए हैं, उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। यदि परीक्षण के दौरान नमूना अद्योमानक पाया जाता है तो संबंधित बीज विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अधोमानक खाद और बीजों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।