फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   18 roads will be widened and strengthened in the district with an expenditure of Rs 308 crore.

Saharanpur News: सहारनपुर बना विकास का इंजन, घरेलू उत्पाद में 13 फीसदी की उछाल

Thu, 14 May 2026 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 14 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
18 roads will be widened and strengthened in the district with an expenditure of Rs 308 crore.
सहारनपुर। प्रदेश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में सहारनपुर भी अपना योगदान दे रहा है। जिले के घरेलू उत्पाद में रिकॉर्ड 13 फीसदी की वृद्धि हुई है। वर्ष 2024-25 में जिले का घरेलू उत्पाद बढ़कर 53058 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 46935 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन

प्रदेश के नियोजन विभाग की ओर से घरेलू उत्पाद से लेकर प्रति व्यक्ति आय समेत अन्य आंकड़े जारी किए गए हैं। जिला प्रदेश की तरक्की के साथ कदमताल करते हुए दिखाई दे रहा है। तकरीबन हर क्षेत्र में प्रगति प्राप्त हुई है। यदि किसी देश, प्रदेश या जिले की तरक्की का अनुमान लगाना हो तो उसमें प्रति व्यक्ति आय काफी अहमियत रखती है। जिले की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2023-24 के मुकाबले 11.8 फीसदी वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2024-25 में 1.12 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

वित्त वर्ष 2023-24 में जिले की प्रति व्यक्ति आय 1.08 लाख रुपये थी। प्रति व्यक्ति के आय के मामले में जिला प्रदेश में 21वें स्थान पर है। जिले की प्रति व्यक्ति आय प्रदेश की औसत प्रति व्यक्ति आय 1.09 लाख रुपये से अधिक है। घरेलू उत्पाद के मामले में जिला प्रदेश में 13वें स्थान पर है। मंडल की बात करें तो मुजफ्फरनगर 44775 करोड़ रुपये के साथ 20वें और शामली 18608 करोड़ रुपये के साथ 64वें स्थान पर है। वहीं प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में सहारनपुर की हिस्सेदारी 1.75 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीनों क्षेत्र में हुई है वृद्धि

जिले के घरेलू उत्पाद में शामिल प्राथमिक क्षेत्र में 16.5, द्वितीय क्षेत्र में 14.3 और तृतीय क्षेत्र में 12.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। प्राथमिक क्षेत्र में कृषि, पशुधन, फसलें, वानिकी, खनन शामिल हैं। द्वितीय क्षेत्र में विनिर्माण, विद्युत, गैस अन्य उपयोगी सेवाएं, जबकि तृतीय क्षेत्र में व्यापार, मरम्मत, होटल, परिवहन, संचार, रेलवे आदि क्षेत्र शामिल किए जाते हैं।



- इस तरह हर साल बढ़ती गई प्रति व्यक्ति आय

वर्ष-----------------------प्रति व्यक्ति आय(रुपये में)

2021-22----------------------86235

2022-23----------------------90368

2023-24----------------------100849

2024-25----------------------112705

-वर्जन



नियोजन विभाग की ओर से जिलेवार घरेलू उत्पाद और प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें जिले का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। जिले ने घरेलू उत्पाद में 13 फीसदी की वृद्धि हासिल की है। जो तकरीबन प्रदेश की वृद्धि के बराबर ही है।

- प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed