{"_id":"68ffc2aeb64bbf73340a7a9a","slug":"18-km-long-road-will-be-constructed-from-siphon-pulia-to-haripur-usand-at-a-cost-of-rs-28-crore-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-161742-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: साइफन पुलिया से हरिपुर उसंड तक 28 करोड़ से बनेगी 18 किमी लंबी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: साइफन पुलिया से हरिपुर उसंड तक 28 करोड़ से बनेगी 18 किमी लंबी सड़क
Tue, 28 Oct 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। सहारनपुर-चिलकाना मार्ग पर साइफन पुलिया से बुड्ढाखेड़ा संगमौर, डिंडोली खेड़ा होते हुए हरिपुर उसंड तक करीब 18 किलोमीटर लंबी सड़क के दिन सुधरने वाले हैं। इसके निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
बुड्ढाखेड़ा होते हुए हरिपुर उसंड तक जाने वाली सड़क की हालत पिछले कई वर्षों से अत्यधिक खराब थी। इस सड़क पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। बरसात के दिनों में इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे। इस कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनता पिछले काफी समय से जिला प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को सड़क बनवाने की मांग करती आ रही थी।
नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के प्रयास से बुड्ढा खेड़ा, खेड़ा मेवात, डिडोली होते हुए उसंड हरिपुर तक 17.7 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 27 करोड़ 90 लाख 68 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। मुकेश चौधरी ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ सहारनपुर वासियों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। इस सड़क से शाकंभरी देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ होगा।