फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंधी और बरसात, गेहूं की फसल को नुकसान

आंधी और बरसात, गेहूं की फसल को नुकसान

Wed, 17 Apr 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आंधी और बरसात, गेहूं की फसल को नुकसान
सहारनपुर। बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। आंधी के बाद झमाझम बरसात हुई। बरसात की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ, क्योंकि गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है तथा कटाई भी शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही आम व लीची का बौर भी प्रभावित हुआ। बिजली आपूर्ति भी पटरी से उतरी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह के समय हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर को आसमान पर काली घटाएं छा गई। शाम पांच बजे आंधी चलने के साथ ही बूंदाबांदी हो गई। इसके बाद रात सात बजे से आंधी और बारिश शुरू हो गई। उधर, मौसम ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया। क्योंकि, खेतों इन दिनों गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में बारिश होने की वजह से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। गांव नन्दी निवासी प्रदीप, गांव पंडौली निवासी आरिफ और गागलहेड़ी निवासी मनोज कुमार का कहना है कि उनके खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार खड़ी है। अभी कटाई शुरू ही हुई है। बरसात ने काफी नुकसान कर दिया है, क्योंकि फसल में पानी भरने पर उसकी कटाई होने में कठिनाई होगी, तो फसल गिरने की वजह से भारी नुकसान होगा। मंडी अथवा सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने में भी दिक्कत होगी, क्योंकि भीगा गेहूं बेचना भारी पड़ता है। उधर, आंधी चलने की वजह से आम और लीची का बौर भी गिर गया है।
विज्ञापन

बारिश से कई स्थानों पर जलभराव
आंधी और बरसात की वजह बुधवार रात आठ बजे से पहले ही शहर के कोर्ट रोड, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, रायवाला बाजार, हकीकतनगर, प्रताप मार्केट, चकराता मार्ग आदि प्रमुख मार्गों पर प्रमुख बाजारों में अफरा तफरी रही। दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कराने में लग गए, तो बाजार में आए लोगों को भी घर पहुंचने की जल्दी रही। इसके अलावा बरसात की वजह सेे शहर के कई इलाकों में जलभराव के कारण भी समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति हो गई ठप
आंधी और बरसात के कारण बुधवार शाम से ही बिजली आपूर्ति भी पटरी से उतर गई। शहर के अलावा देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली, जिस कारण पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed