{"_id":"5cab8546bdec22142c5cc187","slug":"171554744646-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगमंच की बारीकियां सीखेंगे नए कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगमंच की बारीकियां सीखेंगे नए कलाकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यशाला में रंगमंच की बारीकियां सीखेंगे नए कलाकार
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित डेलमोंड स्कूल में आठ अप्रैल से पहल रंगमंच ग्रुप की कार्यशाला शुरू हुई। यह दो मई तक चलेगी। चयनित कलाकार कार्यशाला में रंगमंच की बारीकियां सीखेंगे। दो मई को खूबसूरत बला नाटक का मंचन किया जाएगा। इसमें कार्यशाला में शामिल हुए कलाकार ही अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगे।
एनएसडी से स्नातक बॉलीवुड कलाकार इम्तियाज अहमद कार्यशाला में प्रशिक्षक के तौर पर रहेंगे। इम्तियाज ने बताया कि कार्यशाला के लिए सात अप्रैल को ऑडिशन कराया गया। इसमें बड़ी संख्या में इच्छुक कलाकारों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के लिए कुल 20 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। उन्हें नाट्य विधा से जुड़ी बारीकियां समझाई और सिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह सघन नाट्य कार्यशाला होगी। इसमें रंगमंच के सभी पहलुओं पर काम होगा। एक मई तक कार्यशाला चलने के बाद दो मई को हश्र काश्मीरी के लिखे नाटक ‘खूबसूरत बला’ का मंचन किया जाएगा। इम्तियाज ने बताया कि यह कार्यशाला रंगकर्मी रामकुमार तेजान को श्रद्धांजलि होगी। उनका लंबी बीमारी के बाद पिछले दिनों ही निधन हुआ है। इम्तियाज ने बताया कि रामकुमार तेजान एक कर्मठ, ईमानदार और अच्छे रंगकर्मी थे। इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी सरदार अनवर, संदीप शर्मा, दिनेश तेजान, रविंद्र तेजान, ललित त्यागी, अनुपमा चौधरी, एम फौजी, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।