{"_id":"5c9522acbdec2213f8016390","slug":"171553277612-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल ही जीवन है इसे बरबाद न करें : नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल ही जीवन है इसे बरबाद न करें : नारायण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर 83 यूपी बटालियन एनसीसी की एसबीबीए कॉलेज यूनिट की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स के द्वारा जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके माध्यम से नगरवासियों को पानी बचाने का संदेश दिया गया।
रैली के बाद कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनिल कुमार नारायण ने कहा कि जल ही जीवन है। पानी के बिना जीवन नहीं हो सकता। यदि पानी न हो तो धरती बंजर हो जाए। ऐसे में हमें पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। पानी का दोहन कम से कम करना चाहिए। लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने कहा कि भारत ही में करीब 16 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल पाता है। यदि हमने पानी का दुरुपयोग नहीं रोका तो आने वाली पीढ़ी पानी को तरसेगी। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी ब्रिजेश पुंडीर जल दिवस के इतिहास पर अपनी बात रखी। साथ ही लोगों से पानी को बचाने की अपील की। इस मौके पर मेजर सुधीर कुमार, राजेश कुमार , राकेश शर्मा, रामवीर सिंह, डॉक्टर सादाराम, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।