फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मार्ट क्लास के लिए मॉडल स्कूलों के खाते में पहुंचा पैसा

स्मार्ट क्लास के लिए मॉडल स्कूलों के खाते में पहुंचा पैसा

Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट क्लास के लिए मॉडल स्कूलों के खाते में पहुंचा पैसा
स्मार्ट क्लास के लिए मॉडल स्कूलों के खाते में पहुंचा पैसा
विज्ञापन

सहारनपुर। सरकारी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई जानी हैं। इनके लिए प्रत्येक स्कूल के खाते में करीब एक लाख रुपये भेजे गए हैं। स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर, सीपीयू और कोर्स का सॉफ्टवेयर दिया जा रहा है। जिसमें कक्षा एक से आठ तक के पाठ्यक्रम होंगे।
शासन के आदेश पर प्रदेश भर में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। सहारनपुर में पहले चरण में 100 स्कूलों का चयन किया गया है। शासन के आदेश हैं कि जिन जिन जनपदों में खनन हो रहा है वहां खनन के पैसे से मॉडल स्कूलों में सुविधाएं दी जाएं। ऐसे में जिला प्रशासन ने मॉडल स्कूलों को खनन का पैसा जारी किया है। पहले चरण में 40 स्कूलों के लिए धनराशि जारी की गई है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक स्कूल को धनराशि जारी कर दी गई है। कुछ स्कूलों में अभी कक्षों की रंगाई-पुताई और अन्य कार्य चल रहे हैं। दूसरे चरण में शेष स्कूलों को पैसा जारी होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

...क्या टाट पट्टी पर ही बैठेंगे बच्चे
मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास के लिए प्रशासन ने करीब एक-एक लाख रुपया अभी भेजा है। इससे प्रोजेक्टर, सीपीयू और सॉफ्टवेयर खरीदे जा रहे हैं। मगर स्मार्ट क्लास के लिए फर्नीचर कहां से आएगा। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि स्मार्ट क्लास के बच्चे भी क्या टाट पर बैठेंगे। इसके अलावा पावर बैकअप की भी कोई व्यवस्था नहीं है। यानी इनवर्टर आदि नहीं दिया जा रहा है। शिक्षकों का सवाल है कि यदि स्कूल के समय पर बिजली नहीं होगी तो स्मार्ट क्लास में लगे प्रोजेक्टर और अन्य उपकरण कैसे काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल स्कूलों को स्मार्ट क्लास के लिए पैसा जारी कर दिया गया है। इस पैसे से प्रोजेक्टर, सीपीयू और सॉफ्टवेयर आदि खरीदे जाने हैं। स्मार्ट क्लास में फर्नीचर और पावर बैकअप की व्यवस्था ग्राम प्रधान और एसएमसी मिलकर करेंगे। धीरे-धीरे स्कूलों को सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। - रमेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed