फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30 गन्ना खरीद केंद्रों पर एसएमएस पर्ची से होगा तौल

30 गन्ना खरीद केंद्रों पर एसएमएस पर्ची से होगा तौल

Wed, 23 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
30 गन्ना खरीद केंद्रों पर एसएमएस पर्ची से होगा तौल
30 गन्ना खरीद केंद्रों पर एसएमएस पर्ची से होगा तौल
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद के 30 गन्ना क्रेंद्रों पर अब एसएमएस पर्चियों से गन्ना तौल करने की तैयारी है। गन्ना विभाग ने इसके लिए जिले की छहों चीनी मिलों के पांच-पांच क्रय केंद्रों का चयन किया है। इन पर पूर्णतया एसएमएस पर्चियों से ही गन्ना तौल होगा।
गन्ना भवन स्थित सभागार में आयोजित केन इम्पलीमेंटेशन कमेटी की बैठक में जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक मिल के पांच पांच क्रय केंद्रों पर एमएमएस के माध्यम से गन्ना तौल होगा।
विज्ञापन

इसके तहत किसानों को कागज की पर्ची की बजाए उनके मोबाइल पर पर्ची का एसएमएस जाएगा। जिसमें तौल की तिथि से लेकर प्रजाति तक का विवरण दर्ज होगा। तौल के बाद फिर से किसान के मोबाइल पर वजन का एसएमएस आएगा। उन्होंने गागलहेडी और गांगनौली शुगर मिल को पेराई सत्र 2017-18 का बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान एक सप्ताह में करने का निर्देश दिया। डीसीओ ने कहा कि सभी चीनी मिल मौजूदा पेराई सत्र के गन्ना मूल्य का समय से भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी शुगर मिल बकाया विकास कमीशन का भुगतान 24 जनवरी तक कर दें। उन्होंने कहा कि शुगर मिल निर्धारित कोटे के अनुसार चीनी बेचकर गन्ना मूल्य का भुगतान करें। डीसीओ ने फर्जी सटटे की जांच कर तत्काल बंद कराने, बडे किसानों को उनके गन्ने के अनुसार पर्चियों को रिकलंडरिंग करने और क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान शुगर मिलों गन्ना प्रबंधक, गन्ना विकास समितियों के सचिव, गन्ना विकास निरीक्षक आदि मौजूद रहे।

इन गन्ना क्रय केंद्रों पर होगा एसएमएस पर्ची से तौल
चीनी मिल-------क्रय केंद्र
देवबंद----------शब्बीरपुर, सहजी, बेलडा, किशनपुरा, घ्याना।
गांगनौली--------मिर्जापुर, नैनखेडा, सीदपुरा, सरकडी, सुहागनी।
शेरमऊ---------- बिडवी गेट, फंदपुरी, रणदेई, नकुड , जैनपुर।
गागलहेडी-------रंडौल, कमालपुर, छुटमलपुर-प्रथम, बिहारीगढ, छुटमलपुर-द्घितीय।
नानौता-------- सिरसली-द्घितीय,चकवाली-द्घितीय, तुरमतखेडी, पठानपुरा, नंदपुर-द्घितीय।
सरसावा------- नगला नसीराबाद, सौराना, ढिक्का टपरी, नवादा समसपुर, तिरपडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed