फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आज होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक

आज होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक

Wed, 23 Jan 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
आज होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक
आज होगी नगर निगम बोर्ड की बैठक
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक बुधवार को आईटीसी के सभागार में दोपहर 12 बजे से होगी। कार्यकारिणी समिति में बदलाव बैठक का मुख्य एजेंडा है। 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति से छह लोगों को सेवानिवृत्त किया जाएगा। इनके स्थान पर छह नए पार्षद सदस्य बनेंगे। नए सदस्यों का चयन निर्वाचन प्रक्रिया से होगा। महापौर संजीव वालिया के मुताबिक पर्चियां डालकर समिति के सदस्य सेवानिवृत्त होंगे और नए सदस्यों का चुनाव होगा।
बोर्ड बैठक में प्रस्ताव संख्या 119 और 120 रखे जाने हैं। प्रस्ताव संख्या 119 में नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 51 के तहत वर्ष 2018 की 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया थ। नगर निगम अधिनियम 1959 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यकारिणी समिति के छह सदस्य सेवानिवृत्त होने हैं। प्रस्ताव संख्या 120 कार्यकारिणी समिति के छह सदस्यों के सेवानिवृत्त होने पर रिक्त हुए छह पदों पर नए सदस्यों को लाने से जुड़ा है। वर्ष 2019 के लिए समिति में छह नए सदस्यों के निर्वाचन की अनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्घति के अनुसार एकल संक्रमणीय मतदान पद्घति के द्वारा निर्वाचन कराकर किया जाएगा।
विज्ञापन


हंगामेदार रही कार्यकारिणी समिति की बैठक
बोर्ड बैठक से एक दिन पूर्व मंगलवार की अपराह्न तीन बजे महापौर ने अपने कार्यालय में अनौपचारिक बैठक बुलाई। इसका मकसद कार्यकारिणी समिति सदस्यों की आपसी सहमति से सेवानिवृत्त होने वाले छह सदस्यों के नाम तय करना था। मगर जिस भी सदस्य को सेवानिवृत्त करने की बात उठी, उसी ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी हंगामे के बाद दो से तीन सदस्य सेवानिवृत्त होने को राजी हुए। समिति सदस्य मंसूर बदर ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही समिति के सदस्य पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी ओर से वार्ड 51 के पार्षद चौधरी शहजाद का नाम आगे किया है। यानी चौधरी शहजाद का नामांकन करना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे सेवानिवृत्त होंगे छह सदस्य
12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति से छह सदस्यों को सेवानिवृत्त करने के लिए 12 सदस्यों के नाम की पर्ची डाली जाएंगी, जिनमें से छह पर्चियां उठाई जाएंगी। उठाई गई पर्चियों में जिन सदस्यों का नाम होगा वह सेवानिवृत्त होंगे। सेवानिवृत्त होने वाले छह सदस्यों की जगह नए सदस्य लेंगे, जो निर्वाचित होकर आएंगे।


पहली समिति में यह हैं सदस्य
पहली कार्यकारिणी समिति में 12 सदस्य हैं। जिनमें मंसूर बदर, संजय गर्ग, यशपाल पुंडीर, रमेश छाबड़ा, मोनिका सिंह, फजलुर्रहमान, सिद्घार्थ सैनी, मोहर सिंह, शावेज, सरिता शर्मा, आशुतोष सहगल, भूरा सिंह प्रजापति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed