फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बूथ स्तर से गठबंधन को मात देने की तैयारी में जुटी भाजपा

बूथ स्तर से गठबंधन को मात देने की तैयारी में जुटी भाजपा

Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
बूथ स्तर से गठबंधन को मात देने की तैयारी में जुटी भाजपा
बूथ स्तर से गठबंधन को मात देने की तैयारी में जुटी भाजपा
विज्ञापन

सहारनपुर। बसपा-सपा के बीच गठबंधन होने के बाद भाजपा भी एक्शन में आ गई है। पार्टी ने चुनाव को लेकर पूरा फोकस बूथों पर कर लिया है। बूथ जितवाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। इसी हिसाब से रणनीति बनाने के साथ बूथ कमेटियों को मजबूत किया जा रहा है। बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम भी पार्टी ने तय कर दिए हैं।
पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इसमें पार्टी के प्रमुुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इन बैठकों में पूरा फोकस बूथ जितवाने पर रहेगा। जनपद विधानसभा सहारनपुर शहर, सहारनपुर देहात, नकुड़, रामपुर मनिहारान, गंगोह, देवबंद और बेहट क्षेत्र में 2760 बूथ हैं। बूथ अध्यक्षों को हर हाल में अपना बूथ जितने का संकल्प दिलवाया जाएगा। इसके साथ ही कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। पार्टी हाईकमान ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर भी जोर दिया है। इसी को देखते हुए बूथ कमेटी में जनरल, ओबीसी और एससी वर्ग के कार्यकर्ताओं का तालमेल बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि शहर विधानसभा को छोड़कर बाकी छह विधानसभाओं के 2325 बूथ उनके पास हैं। चुनाव में जीत को लेकर बूथ स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। घर-घर जनसंपर्क को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


महानगर के 435 बूथों की समीक्षा शुरू
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को अपनी ए श्रेणी की शहर विधानसभा पर हार का मुंह देखना पड़ा था। इसी को देखते हुए शहर विधानसभा के 435 बूथों पर पार्टी ने समीक्षा शुरू कर दी है। इसके साथ ही मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के बूथों पर भी कमेटियां बना दी गई हैं। बृहस्पतिवार से सैनिक सम्मान कार्यक्रम से कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। महानगर मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया कि बूथ जितने के संकल्प के साथ ही काम शुरू कर दिया गया है। पार्टी हाईकमान की रणनीति से बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को अवगत कराया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में शहर विधानसभा सीट पर मिली हार की भी समीक्षा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं भाजपा के प्रमुख कार्यक्रम
सहारनपुर। भाजपा ने कई कार्यक्रम तय किए हैं। इसके तहत प्रथम चरण में सैनिक सम्मान कार्यक्रम की शुरूआत शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की जाए। जनपद 21 शहीद सैनिकों के परिवार के लोगों से भाजपाई मिलेंगे और उन्हें सम्मान देंगे। द्वितीय चरण में 3400 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। तीन मार्च से गली-मोहल्लों, गांव, कस्बा, शहर में बाइक रैलियां होंगी। इसके बाद मेरा परिवार भाजपा का परिवार कार्यक्रम होगा। इसके साथ मंडल स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट होंगे। इसके बाद कमल ज्योति कार्यक्रम सहित कई मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed