{"_id":"5c252b57bdec2256d6424cf6","slug":"171545939799-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना में पांच निजी हॉस्पिटल और जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना में पांच निजी हॉस्पिटल और जुड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान योजना में पांच निजी हॉस्पिटल और जुड़े
सहारनपुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना में जिले के पांच नए प्राइवेट अस्पताल और जुड़ गए हैं। पूर्व में सरकारी और निजी 11 चिकित्सालय ही इस योजना में शामिल थे। पांच नए प्राइवेट चिकित्सालय और जुड़ने पर लाभार्थियों को इसका फायदा पहुंचेगा।
आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि हाल में पांच नए निजी चिकित्सालय योजना में सूचीबद्ध हुए है। इनमें शांति नेत्र चिकित्सालय दिल्ली रोड, जीवन ज्योति हॉस्पिटल प्रतापनगर, शिवम नर्सिंग होम देवबंद, डाक्टर रामजी नारायण नेत्र अस्पताल चमारी खेड़ा और जीवन ज्योति हॉस्पिटल छुटमलपुर शामिल हैं। इस योजना के तहत लगभग 5000 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके है और 195 मरीज इस योजना का लाभ ले चुके है यानी उनकी गंभीर बीमार का इलाज कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में जनसेवा केंद्रों के 83 सेंटर आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बना रहे है।