{"_id":"5c12ac3a42c7925d56375c5a","slug":"171544727610-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिनीज बुक में दर्ज हो सकता है सहारनपुर का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिनीज बुक में दर्ज हो सकता है सहारनपुर का नाम
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जनपद में 10 से 12 लाख लोगों ने संकल्प पत्र भरकर स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया है। माना जा रहा है कि यह देश के किसी भी जनपद में इतनी बड़ी संख्या में लिया गया अभी तक का सबसे बड़ा संकल्प है। सहारनपुर के इस दावे की हकीकत जानने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम 15 दिसंबर शनिवार को सहारनपुर पहुंच रही है, जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में बड़े स्तर पर काम हुआ है। प्रत्येक ग्राम पंचायत को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि हर एक गांव की एंट्री पर डाले जा रहे कचरे को हटवाया जाए। जनपद को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए 887 ग्राम पंचायतों के 1350 गांवों में दो लाख 20 हजार व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए हैं। इसके अलावा हमारी टीमों ने गांव-गांव जाकर लोगों को खुले में शौच करने के नुकसान समझाकर खुले में शौच करने से रोका है। सबसे बड़ा काम जो हुआ है वह यह है कि जनपद में दो लाख संकल्प पत्र ग्रामीणों द्वारा भरे गए हैं, जिनमें उन्होंने भविष्य में स्वच्छता अपनाने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया है। प्रत्येक संकल्प पत्र पर पांच से छह लोगों के नाम और हस्ताक्षर हैं। यानी दस से 12 लाख लोगों ने शपथ ली है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सहारनपुर नाम दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इसकी टीम शनिवार को सहारनपुर पहुंचेगी।
---------------
दो हजार महिलाओं की टीम कर रही गिनती
ग्राम पंचायतों में भरे गए दो लाख संकल्प पत्रों में से प्रत्येक पत्र पर पांच से छह लोगों ने शपथ ली है। सही संख्या का पता लगाने के लिए जिला प्रशासन संकल्प पत्रों पर हस्ताक्षर की गिनती कर रही है। महिला समाख्या की दो हजार महिलाओं की टीम गिनती करने में जुटी है। उम्मीद है कि टीम शुक्रवार की दोपहर तक गिनती पूरी कर लेगी।
विज्ञापन
--------------
तैयारियों में जुटी विद्यालयों की टीमें
फोटो संख्या: 2 व 2ए
15 दिसंबर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम के पहुंचने पर डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि प्रशासन की ओर से उन्हें मेहमानों के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं के विद्यालयों को स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, स्वच्छता पर लघु नाटिका आदि कराने को कहा गया है। कई स्कूलों की टीमों ने बृहस्पतिवार को स्टेडियम में रिहर्सल भी की।
--------------
स्वच्छ भारत अभियान के तहत सहारनपुर में करीब दस से 12 लाख लोगों ने संकल्प पत्र भरकर स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया है। देश के किसी भी जिले में इससे अधिक लोगों ने संकल्प नहीं लिया है। रिकॉर्ड के आकलन के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम 15 दिसंबर को सहारनपुर पहुंच रही है। उम्मीद है कि सहारनपुर का नाम गिनीज बुक में दर्ज होगा।
-- विनोद कुमार, एडीएम-वित्त एवं राजस्व।
--------------
--------------
नंबर एक पर आने के लिए नगर निगम भी तैयारियों में जुटा
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में देश भर के एक हजार शहरों में पहला स्थान हासिल करने के लिए नगर निगम भी जुटा है। पिछले करीब एक महीने से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी 70 वार्डों के बीच स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा कराई जा रही है। वार्डों की स्वच्छता के आकलन के लिए नगरायुक्त की अध्यक्षता में समिति बनी है, जो नंबर्स के आधार पर वार्डों का स्थान तय करेगी। प्रदेश सरकार की टीम 15 दिसंबर के बाद सहारनपुर पहुंचेगी, जो वार्डों की स्वच्छता का आकलन करेगी। सर्वश्रेष्ठ वार्ड को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी को केंद्र सरकार की एक टीम सहारनपुर पहुंचेगी, जो 31 जनवरी तक शहर की स्वच्छता का जायजा लेगी और सहारनपुर का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर सरकार को सौंपेगी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सहारनपुर शहर को नंबर एक पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने शहरवासियों से सहयोग की अपील की है।