{"_id":"5be9ce90bdec22695941742e","slug":"171542049424-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरना कर श्रद्धाभाव से शुरू किया निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरना कर श्रद्धाभाव से शुरू किया निर्जला व्रत
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। छठ महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को महिलाओं ने खरना कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर दिया। नदियों के घाटों पर मंगलवार को अस्त होते और बुधवार की सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा संपन्न होगी। घाटों पर वेदियां बनाने के साथ सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
सोमवार को महिलाओं ने खरना किया। महिलाओं ने व्रत रखकर बहंगी लचकत जाए, अंगना में पोखरा खोदाइव अरेहे छठी मईया आज, गोड़े खड़उवां दीनानाथ सोहे तिलक ललार, पहिले-पहिले हम कइनी छठी मई का त्योहार गीत एक-दूसरे को सुनाए। इसके साथ चावल और गुड़ से खरना बनाया। शाम को गन्ने के रस की खीर बनाकर उसे पांच मिट्टी के बर्तनों में रखकर पूजा-अर्चना कर प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू कर दिया, जो बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद संपन्न होगा।
------------------------------
छठ मईया करती हैं मनोकामनाएं पूरी
सहारनपुर। कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी में छठ का प्रमुख व्रत होता है। इसमें छठ मईया की विशेष पूजा होगी। तहसील शिव मंदिर के अधिष्ठाता अभिषेक कृष्णात्रेय और ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बग्लामुखी मंदिर के अधिष्ठाता रोहित वशिष्ठ ने बताया कि व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखकर मंगलवार की शाम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देगी। बुधवार को उदय होते सूर्य अर्घ्य देकर छठ पूजा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि विधिविधान से पूजा अर्चना करें। छठ के दिन घर में बने हुए पकवानों को बड़ी टोकरी में भरें और घाट पर जाएं। घाट पर ईख का मंडप बनाकर दीपक जलाएं। सूर्य अस्त के बाद घर आकर सूर्य देवता का ध्यान करें और छठ मईया के गीतों को सुनें। सप्तमी के दिन यानी बुधवार की सुबह सूर्य उदय से से पहले ब्रह्म मुहूर्त में नदियों के घाट पर पहुंचे। पकवानों की टोकरियों, नारियल और फलों को अपने साथ रखें और फिर उदय होते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। छठ मईया की कथा सुनकर प्रसाद वितरित करें। व्रत रखने वाले लोग प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोलें।
विज्ञापन
--------------------------------
मानकमऊ और बाबा लाल बाड़ा में होगा भव्य आयोजन
सहारनपुर। पूर्वांचल महासभा, पूर्वांचल जन कल्याण समिति, पूर्वांचल संस्कृति सभा द्वारा मानकमऊ स्थित पूर्वी नहर के घाट पर पूजा अर्चना के लिए भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पूर्वांचल जन कल्याण समिति अध्यक्ष राकेश राणा ने बताया कि घाट पर प्रशासन के सहयोग से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के सदस्य डा. रामा शंकर, सुरेश सिंह, अरुण उपाध्याय, संतोष शाह, अर्जुन यादव पुलिस-प्रशासन के साथ व्यवस्था बनाने में सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुंबर शामिल होंगे।
उधर, पूर्वांचल कल्याण सभा ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अध्यक्ष दानिश आजम ने बताया कि मुख्य आयोजन की सभी व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। मंगलवार को बाबा लाल दास बाड़ा स्थित पांवधोई नदी के घाट और मानकमऊ की पूर्वी यमुना नहर पर कार्यक्रम होगा। इस दौरान दशरथ गिरी , अनिल पोद्दार मुकेश गिरी , इंदरजीत गोस्वामी, सोनू गिरी उमेश, अजय, प्रमोद मौजूद रहे।