{"_id":"5bca1d30bdec2269b518298e","slug":"171539972400-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री बालाजी धाम में हुई महिसाषुर वध लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री बालाजी धाम में हुई महिसाषुर वध लीला
Updated Fri, 19 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
श्री बालाजी धाम में हुई महिसाषुर वध लीला
गंगोह (सहारनपुर)। श्री बालाजी धाम में माता की नौ देवियों का मनमोहक दरबार सजाया गया। महिषासुर वध लीला भी दिखाई गई। उधर, पीठ बाजार स्थित माता काली मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर धर्म ध्वजा एवं छड़ी स्थापित की गई।
पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित श्री बालाजी धाम में माता दुर्गा के नौ स्वरूपों का मनमोहक दरबार सजाया गया। सुहानी गर्ग, दिशा, मुग्धा, तन्वी, आराध्या, पूर्वी, ख्याति, मान्या नारंग, अद्रिका भटनागर ने माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और माता सिद्धिदात्रि के मनोहारी वेश में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। कन्याओं ने महिषासुर वध की लीला दिखाई। महंत सुशील शर्मा और सुनीता शर्मा ने श्रद्धालुओं को माता के विभिन्न स्वरूपों और उनकी पूजा अर्चना के तरीकों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बेटियों को बचाने, पढ़ाने और बढ़ाने के प्रति जागरूक किया गया। मान्या गर्ग, याशिका नारंग, अनीता, स्वेता गुप्ता, मेघा, अंकिता, तान्या, संजय प्रजेश, कश्यप कुमार फौजी, बलवंत मलिक, सुनील अग्रवाल, मुकेश गर्ग, अंकित कर्णवाल, राजेश गोयल, आदेश नामदेव आदि रहे। शुक्रवार को पीठ बाजार स्थित काली मंदिर पर धर्म ध्वजा एवं छड़ी की स्थापना की गई। इससे पूर्व मोहल्ला कानूनगोयान से धर्म ध्वजा को ढोल-ढमाकों के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर तक लाया गया। विधि-विधान से ध्वजा की स्थापना कर दी गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का गुणगान भी किया गया।