{"_id":"5ba3ed46867a557ed10191ae","slug":"171537469766-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के विरोध में भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के विरोध में भड़के व्यापारी
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के विरोध में भड़के व्यापारी
देवबंद (सहारनपुर)। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम ज्ञापन भेजा है। उन्होंने चेतावनी दी यदि बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस नहीं लिया गया तो व्यापारी हड़ताल तक पर जाने को मजबूर होंगे।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने पेट्रोलियम मंत्री के नाम ज्ञापन बृहस्पतिवार को एसडीएम ऋतु पुनिया को सौंपा। इसमें कहा गया कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार इजाफा होने से व्यापारी वर्ग और आम जनता बढ़ती महंगाई से बेहद त्रस्त है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से फैक्ट्रियों में बनने वाली प्रत्येक वस्तु के दाम बढ़ जाते हैं। साथ ही ट्रांस्पोर्ट का भाड़ा भी बढ़ता है। इससे नमक से लेकर गल्ला, कपड़ा तक हर वस्तु महंगी हो जाती है। इस महंगाई का गुस्सा जनता व्यापारी के सर उतारती है। इससे व्यापारी समाज में बदनाम होता जा रहा है। गरीब जनता महंगाई की आग में जल रही है। लेकिन केंद्र सरकार दामों को कम करने को ठोस कदम नहीं आ रही है। इसका खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ता है।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश मंत्री हरिओम सिंघल, जिलाध्यक्ष इसरार गोरी, नगराध्यक्ष अजय गर्ग, फुरकान अंसारी, मनोज नामदेव, चौधरी मंजीत सिंह, अंकित चौहान, चौधरी बंटी, अजय कुमार, सन्नी राणा, जितेंद्र चौधरी, लक्की सिंघल, कलीम कुरैशी, शैंकी बिंदल आदि मौजूद रहे।