{"_id":"5b9172a5867a5501313c5ad5","slug":"171536258725-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी की दुकानों को शहर से बाहर करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी की दुकानों को शहर से बाहर करने का नोटिस
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सिटी मजिस्ट्रेट शेरी ने शहर में अंदर चल रही आतिशबाजी की दुकानों को शहर से बाहर करने के लिए 21 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी की दुकानों को बीच शहर से बाहर शिफ्ट किया जाए।
शहर की आबादी के बीच में चल रही आतिशबाजी की दुकानों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के बीच में दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है। आग लगने की स्थिति में फायर बिग्रेड की गाड़ियों के शहर के अंदर जाने में भी परेेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में आग लगने पर बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने जल्द ही आतिशबाजी की दुकानों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। बता दे कि प्रशासन ने पहले भी आतिशबाजी की दुकानों को शहर से बाहर करने के प्रयास किए, मगर कामयाबी नहीं मिल पाई।