{"_id":"5b91729e867a557ff0706164","slug":"171536258718-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडकरी के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडकरी के कार्यक्रम की तैयारी में जुटा प्रशासन
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिला प्रशासन ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के 11 सितंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने इसके लिए सभी अधिकारियों को व्यवस्था चॉक चौबंद करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के 11 सितंबर के प्रस्तावित और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम को लेकर जनपद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी मैदान में होगा। मंत्री गडकरी नेशनल हाईवे का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को फ्लीट, सेफ हाउस और कानून व्यवस्था आदि के बारे में निर्देशित किया। नगर निगम के अधिकारियों को शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, मोबाइल शौचालय की व्यवस्था और प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग को निर्धारित मार्ग के किनारे खडे़ पेड़ों की नीचे झुकी हुई टहनियों की कटाई छटाई आदि कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि तमाम व्यवस्थाएं चॉक चौबंद हो जानी चाहिए। उन्होंने सभी तैयारियां 19 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र अग्रवाल, एडीएम ई एसके दूबे, एडीएम एफ विनोद कुमार, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।