फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएम से की बिडवी शुगर मिल चलवाने की मांग

डीएम से की बिडवी शुगर मिल चलवाने की मांग

Fri, 07 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
डीएम से की बिडवी शुगर मिल चलवाने की मांग
सहारनपुर। बिड़वी शुगर मिल चलवाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन डीसीओ कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी को सौंपा। उन्होंने कहा कि मिल चलने का भरोसा दिए जाने के बाद क्षेत्रीय किसानों ने करीब 12 हजार हेक्टेयर रकबे में गन्ने की बुआई कर दी है। ऐसे में मिल नहीं चली तो भारी परेशानी होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बिड़वी शुगर मिल के नहीं चलने से क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन ने अक्टूबर 2016 में भरोसा दिलाया था कि मिल का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा कैराना लोकसभा उपचुनाव में भी किसान प्रतिनिधियों को जल्द ही मिल चलवाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन मिल के प्रबंधन की एकाएक मिल ना चलाने की घोषणा से क्षेत्र के किसान हतप्रभ हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों की परेशानियों को देखते हुए इस सत्र में मिल को अवश्य चलवाया जाए। ऐसा नहीं होने पर किसान आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। अब्दुल गफूर, महेश कश्यप, अशोक कुमार, अमरपाल, जमशेद तोमर, नवाब गुर्जर, पहल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed