{"_id":"5b8d83ab42c792466b462d67","slug":"171536000939-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस ने दिया शिक्षा पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस ने दिया शिक्षा पर जोर
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी ने कहा कि समाज के लोग शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा भी दिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बनाएं।
सोमवार को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में अंसारी समाज की बड़ी तादाद है, लेकिन राजनीति और सरकार में समाज को पूरी हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। इसलिए हमें बिरादरी को संगठित करके विधानसभा ओर संसद में अपने समाज के प्रतिनिधि भेजने होंगे। उन्होंने कहा कि मोमिन कांफ्रेंस रंगनाथ मिश्रा कमीशन की रिपोर्ट को लागू कराने के लिए प्रयासरत है। जरनल सेक्रेट्री अब्दुल रशीद अंसारी, जफर अहमद, गुलफाम अंसारी, अरशद अंसारी, मौहम्मद शाहिद अंसारी, जुबैर अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, वसी अंसारी, नदीम अंसारी, अनवर अंसारी, शादाब अंसारी, तसव्वर अंसारी, शारिक अंसारी, फैसल अंसारी, सलीम अंसारी, नदीम अंसारी आदि रहे।