{"_id":"5b844add42c79246452df973","slug":"171535396573-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमैट्रिक मशीन के विरोध में उतरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमैट्रिक मशीन के विरोध में उतरे छात्र
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगाए जाने का विरोध शुरू हो गया है। मशीन हटाने की मांग को लेकर सोमवार को छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर बायोमैट्रिक मशीनें हटवाने और पूर्व की तरह हाजिरी लगाए जाने की मांग की।
सिटी मजिस्ट्रेट से मिले छात्र नेता अनुज चौहान, नितिन, प्रभात और मोहित शर्मा ने कहा कि कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक मशीनें लगाना अनिवार्य नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा में भी यह बात कही है। मुख्यमंत्री के आदेश पर उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेजों को सर्कुलर भी जारी किया हुआ है। मगर उसके बावजूद जैन कॉलेज प्रशासन छात्रों पर जबरन बायोमैट्रिक मशीन थोप रहा है। एलएलबी और पीजी की सभी कक्षाओं में शिक्षक बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगा रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि कॉलेज अपनी मनमानी से बाज नहीं आया तो छात्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मुन्नू, बंटी, पंकज, विजय, शमा परवीन, रिषभ, शुभम, गौरव, दीपांशु, मोहित, विकास, अंकुर, फैसल, आजम, विनय, प्रीति, कनिका, नीना, शिल्पा, अमित आदि शामिल रहे।