फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सड़क हादसों में युवक समेत चार घायल, सीएचसी में भर्ती

सड़क हादसों में युवक समेत चार घायल, सीएचसी में भर्ती

Sat, 04 Aug 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक समेत चार घायल, सीएचसी में भर्ती
देवबंद (सहारनपुर)।। बन्हेड़ा खास और नगर के रेलवे रोड पर हुए सड़क हादसों में युवक समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नगर के रेलवे रोड पर दोपहर करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन की ओर से तेज गति से जा रही बाइक ने सवारियां लेकर जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक मोहल्ला छिंपीवाड़ा निवासी सदफ घायल हो गया। जबकि टक्कर लगने से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई। घायल बाइक चालक को लोगों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की बाबत जानकारी ली। उधर, क्षेत्र के बन्हेड़ा खास गांव में पेट्रोप पंप के समीप दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया जाता है कि दोनों बाइक चालक तेजी में थे और गलत दिशा में चलने के कारण उनकी बाइकें भिड़ी हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन वांछितों समेत पांच को पुलिस ने जेल भेजा
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने नकली बीड़ी बरामद होने समेत अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शुक्रवार को पुलिस ने लाखों रुपये की नकली बीड़ी बरामद होने के मामले में फरार चल रहे मीना बाजार निवासी दिलशाद, हत्या के प्रयास में वांछित साखन खुर्द निवासी विक्की और आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे लबकरी गांव निवासी ओमपाल और आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, पुलिस ने जुआ खेलते समय पकड़े गए मोहल्ला शाहजीलाल निवासी असलम को भी रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed