{"_id":"5b5a1aba4f1c1bac7d8b4db1","slug":"171532631738-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता पर आरपीएफ का सिपाही बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासनहीनता पर आरपीएफ का सिपाही बर्खास्त
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुशासनहीनता पर आरपीएफ का सिपाही बर्खास्त
सहारनपुर। ड्यूटी सहित अन्य जिम्मेदारियों में लापरवाही और लगातार बरती जा रही अनुशासनहीनता पर आरपीएफ के सिपाही जब्बार को बर्खास्त कर दिया गया है। अंबाला मंडल के सीनियर कमांडेंट द्वारा की गई इस कार्रवाई से आरपीएफ के सुरक्षा जवानों में हड़कंप मच गया है।
आरपीएफ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जब्बार पर कई बार मारपीट, अभद्रता, भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप भी लगते रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब्बार की ड्यूटी खान आलमपुरा यार्ड में थी। लेकिन ड्यूटी के दौरान वह रेलवे स्टेशन पर ही रहता था। कुछ दिन पूर्व खान आलमपुरा में ड्यूटी के दौरान स्टेशन पर पहुंच गया और उसने अपने मोबाइल से वेंडरों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस बात को लेकर दूसरे साथी सिपाही से मारपीट तक हो गई थी। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई।
तीन दिन पूर्व अंबाला डिवीजन के सीनियर कमांडेंट कंवलजीत बराड़ सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर छापामार टीम के साथ पहुंचे थे। उस समय उन्होंने जब्बार की शिकायतों के संबंध में जांच की थी। उन्होंने आरपीएफ के सिपाहियों एवं रेलवे अधिकारियों के भी बयान दर्ज किए। बताया गया है कि इस जांच के बाद ही सीनियर कमांडेंट ने जब्बार को बर्खास्त कर दिया। उसकी बर्खास्तगी के आदेश सहारनपुर आरपीएफ थाना पर भेज दिए गए। इसमें तर्क दिया गया कि अनुशासनहीनता के चलते जब्बार की सेवा समाप्त कर दी गई है। आरपीएफ के उप निरीक्षक अजय ने बताया कि अनुशासनहीनता के आरोप में जब्बार पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की पुष्टि की है।