{"_id":"5b2bf6304f1c1bf56e8b9412","slug":"171529607728-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नगर अध्यक्ष ने पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नगर अध्यक्ष ने पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन पर लगाए गंभीर आरोप
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर नगर पालिकाध्यक्ष पर रेलवे रोड स्थित मेन सड़क को संकरी कर व्यक्तिगत लाभ के लिए दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को भेजे ज्ञापन में गजराज राणा ने कहा कि पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी बसपा मानसिकता के आधार पर भेदभाव पूर्ण कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि पालिकाध्यक्ष ने रेलवे रोड स्टेशन के समीप प्रोजेक्ट की बिल्डिंग की दीवार के आग सरकारी कागजों में बरसाती कच्चा नाला दर्ज है। उसके सामने सरकारी सड़क पर पालिकाध्यक्ष ने शौचालय का निर्माण कराया था। जिसके चलते सड़क चौड़ाई कम हो गई थी। इस मामले में एसडीएम से शिकायत करने पर शौचालय को दो मीटर पीछे हटवाया गया था। गजराज ने आरोप लगाया कि अब पालिकाध्यक्ष सड़क की दूसरी तरफ दुकानों का निर्माण करा रहे हैं जिससे सड़क और संकरी हो जाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने परिचित लोगों से सांठगांठ कर दुकानों के आवंटन की कार्रवाई भी शुरु कर दी है। गजराज ने आरोप लगाया कि वर्ष 2000 से 2005 तक जियाउद्दीन पालिकाध्यक्ष पद पर रहे और उन्होंने अनेकों घोटाले किए। जो आज भी शासन में लंबित हैं। राणा ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।