फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधायक ने आधा दर्ज गांवों में सुनी जनसमस्याएं

विधायक ने आधा दर्ज गांवों में सुनी जनसमस्याएं

Fri, 08 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने आधा दर्ज गांवों में सुनी जनसमस्याएं
विधायक ने आधा दर्जन गांवों में सुनी जनसमस्याएं
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। किसानों के हित में भी सरकार उचित कदम उठा रही है।
बृहस्पतिवार को खेड़ी आसा, मेघराजपुर, लखनौती, झबीरन, बढ़ेड़ी, नन्हेड़ा आसा और खड़ंजा अहमदपुर में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे विधायक ब्रिजेश सिंह ने लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कैराना व नूरपुर उपचुनाव में हार की समीक्षा पर मंथन शुरू हो चुका है। जहां कमियां रह गई उन्हें दूर किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि वह लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराने का काम करें। साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं से भी लाभांवित किया जाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी, पंकज त्यागी, राजकुमार राणा, रविंद्र कुमार, मनोज चौहान, संदीप राणा, ऋषिपाल राणा, उमेश सैनी, रविंपद्र त्यागी, वैभव अग्रवाल, योगेंद्र धीमान, कुलदीप कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन

पैसे मांगने पर दुकान स्वामी पर हमला, घायल
देवबंद। मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी मो. सरफराज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मजनूवाला रोड पर उसकी वेल्डिंग की दुकान है। बृहस्पतिवार को सराय पीरजादगान निवासी एक व्यक्ति ने वेल्डिंग का काम कराया था। आरोप है कि जब उससे पैसे मांगे तो उसने इंकार कर दिया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दुकान स्वामी ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed