{"_id":"5aff1e0e4f1c1be5408b650c","slug":"171526668814-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण देखने पहुंचे नगरायुक्त का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण देखने पहुंचे नगरायुक्त का घेराव
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर घंटाघर से ओवरब्रिज तक किया जा रहा नाले का निर्माण गति नहीं पकड़ पा रहा है। इसकी वजह से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में रोष है। शुक्रवार को नगरायुक्त गौरव वर्मा नाला निर्माण देखने पहुंचे तो लोगों ने उनको घेर लिया और समस्या से अवगत कराया।
नगर निगम कोर्ट रोड पर घंटाघर से ओवरब्रिज तक दोनों ओर फुटपाथ बनवाएगा। इसके लिए पहले चरण में एक साइड के नाले को तोड़कर उसे दोबारा बनाया जा रहा है। इस निर्माण की वजह से दुकानों के सामने रॉ मैटीरियल बिखरा पड़ा है। इसकी वजह से व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही निर्माण की गति भी काफी धीमी है, जिसे लेकर स्थानीय व्यापारी कई बार नाराजगी जता चुके हैं। शुक्रवार को नगरायुक्त गौरव वर्मा नाले को देखने पहुंचे थे। इस दौरान व्यापारियों ने उनको घेराव कर नाराजगी व्यक्त की। बता दें कि नाले के निर्माण की धीमी गति पर नगर निगम के मुख्य अभियंता ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा चुके हैं। मगर उसके बावजूद निर्माण गति नहीं पकड़ पा रहा है।
सड़क निर्माण में धांधली करने का आरोप
सहारनपुर। नगर निगम वार्ड-19 के न्यू गोपाल नगर मोहल्ले में सड़क का निर्माण करा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाई जा रही है, जिससे सड़क के जल्द टूटने की आशंका है। स्थानीय निवासी अधिवक्ता सुमित अरोड़ा ने नगरायुक्त गौरव वर्मा को शिकायती पत्र सौंपते हुए निर्माण कार्य की जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की।