{"_id":"5ae0d3ac4f1c1bc03d8b5072","slug":"171524683692-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े अंतर से जीतेगी भाजपा कैपाना सीट: तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े अंतर से जीतेगी भाजपा कैपाना सीट: तोमर
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडे़ अंतर से जीतेगी भाजपा कैराना सीट: तोमर
सहारनपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर ने कहा कि कैराना लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
चकराता मार्ग स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में विजयपाल तोमर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने नहीं दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा प्रत्याशी कैराना उपचुनाव में जीत का परचम लहराएगा। कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई अधिकारी अगर सरकार की योजनाओं की क्रियांवयन सही प्रकार से नहीं करा रहा है तो उसकी शिकायत पार्टी हाईकमान से करें। इसके साथ ही उन्होंने मिशन 2019 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। मेयर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, पूर्व विधायक राजीब गुंबर ने भी अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, हरीश मलिक, राजेंद्र कर्णवाल, शीतल बिश्नोई, मनोज ठाकुर, विक्रम शर्मा, रमा गुप्ता, अवनीत कौर, महेंद्र सचदेवा, विपिन सलूजा, संजय राणा आदि मौजूद रहे।