{"_id":"5ada38764f1c1b65098b5805","slug":"171524250742-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला की मौत
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेहटा (सहारनपुर)। बाइक पर मायके जा रही महिला की स्पीड ब्रेकर पर गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
घाटमपुर गांव निवासी इरशाद की पत्नी 43 वर्षीय मूदी शुक्रवार की सुबह अपने मायके वालों के साथ बाइक द्वारा मायके माजरी गांव जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे जैसे ही ये लोग पुलिस चौकी के समीप पहुंचे तो स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल गई जिसमें मूदी बाइक से गिर गई। मूदी के सिर में काफी चोट आ जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मूदी के ससुराल वाले बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ गांव ले गए। चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि मृतक महिला के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से लिखित रूप में इंकार किया है।