फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा हुई सक्रिय

कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा हुई सक्रिय

Tue, 10 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा हुई सक्रिय
सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा सक्रिय हो गई है। मंगलवार को परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगे। 12 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर आएंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखने के बाद भाजपा जल्द होने वाले कैराना लोकसभा के उप चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने की तैयारी में है। क्योंकि, इस चुनाव में भी सपा और बसपा का गठबंधन तय माना जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह साढ़े सात बजे सहारनपुर रेलवे स्टेेशन पहुंचेंगे। वह यहां से सर्किट हाउस जाएंगे, जहां साढ़े नौ बजे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह नकुड़ में कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद वह शाम चार बजे सहारनपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि मंगलवार को मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर आएंगे। वह कैराना चुनाव को लेकर नकुड़ में बैठक करेंगे। 12 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गांधी पार्क में महर्षि कालू बाबा की जयंती कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed