फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों ने किया बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन

किसानों ने किया बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन

Tue, 27 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने किया बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन
नकुड़ (सहारनपुर)। भाकियू ने किसानों की बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय बिजलीघर में धरना-प्रदर्शन किया तथा अधिशासी अभियंता को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर तहसील कार्यालय के गेट पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष चौ. विक्रम सिंह नेतृत्व में किसान स्थानीय बिजलीघर पर इकट्ठा हुए और विद्युत निगम पर किसानों के शोषण का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की तथा दरी बिछाकर धरने पर बैठ गये। चौ. विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी साबित हो रही है। इस वर्ष किसानों को बिजली बिल में सरचार्ज पर छूट नही दी गई है तथा बिजली के बिल बढ़ा दिए गए हैं। कहा कि बिजली बिल वसूली के नाम पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। चीनी मिलों द्वारा किसानों का बकाया भुगतान समय पर नहीं किया जाता। जबकि विद्युत निगम द्वारा किसानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय मांगपत्र अधिशासी अभियंता विनोद कुमार को सौंपा तथा समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर समाधान नहीं होने पर आगामी पांच अप्रैल को तहसील कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। चौ. देवीसिंह, भोपाल सिंह, सोमसिंह, योगेंद्र, शेखर, सुशील कुमार, ओमबीर, बबलू, निरंजन, विनोद, सुरेंद्र, राजेश, अजबसिंह, कंवरपाल, महीपाल, सुभाष व महक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed