{"_id":"5ab2a6da4f1c1ba8768b6ad7","slug":"171521657562-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली खांसी ने पसारे पांव, दर्जन भर बच्चे चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली खांसी ने पसारे पांव, दर्जन भर बच्चे चपेट में
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली खांसी ने पसारे पांव, दर्जन भर बच्चे चपेट में
बेहट (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव कासमपुर में बच्चों में काली खांसी का प्रकोप फैल रहा है। ग्राम प्रधान अनिल कुमार राणा, कल्लू, सईद अहमद, हाफिज फिरोज, मुस्तकीम, हाजी जहूर, इकराम, इलताफ आदि ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में काली खांसी के लक्षण वाली बीमारी बच्चो में तेजी से पांव पसार रही है लेकिन सीएचसी बेहट में तैनात चिकित्सक जानकारी होते हुए भी रोकथाम के उपाय नहीं कर रहे हैं। मुबस्सिरा, बुशरा, नाजिया, हुमैरा, अहील, सना, सानिया, आविश, शमयां, साद अली, आसिया, सालिया, समद आदि बच्चें इस बीमारी की कई दिन से चपेट में हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में टीम भेजकर उक्त बीमारी की जांच कराने व उसके रोकथाम के उपाय कराये जाने की मांग की। ब्यूरो