{"_id":"5aad6faa4f1c1bb6758b5f8b","slug":"171521315754-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्र पर आज होगी मां शैलपुत्री की आराधना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्र पर आज होगी मां शैलपुत्री की आराधना
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-- सज गए महानगर के सभी मंदिर
-- बाजारों में लोगों ने की खरीदारी
फोटो 12अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को मां शैलपुत्री की आराधना की जाएगी। नवरात्र पर्व को लेकर शहर के सभी मंदिर सज गए हैं। लोगों ने अपने घरों में भी पूजा-अर्चना करने की तैयारी कर ली है।
महानगर के श्री हरि मंदिर, श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री साईंधाम, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, श्री मां काली आदि मंदिरों में नवरात्र पर्व के कार्यक्रमों की पूरी तैयारी कर ली गई है। इन सभी मंदिरों में 101 अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। सुबह और शाम के समय मां की महिमा का गुणगान होगा। शनिवार को लोगों ने नवरात्र पर्व को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी की। मां दुर्गा की मूर्ति, नारियल, चुनरी, श्रृंगार और व्रत आदि का सामान खरीदा। आचार्य अमित भारद्वाज ने बताया कि18 से 25 मार्च तक चैत्र नवरात्र चलेंगे। 18 मार्च को घटस्थापना मुहूर्त प्रात: छह बजकर 38 मिनट से 7:45 तक मीन लगन, प्रात: 7:45 बजे से 9:21 तक मेष लगन, प्रात: 11:16 से मिथुन लगन अभिजित मुहूर्त में शुभ रहेगा।