{"_id":"5aa1899d4f1c1bb2758b4662","slug":"171520535965-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा कार्यशाला में छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा कार्यशाला में छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कालेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिला सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी और सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में बताया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यशाला में सीओ सिद्धार्थ सिंह ने शासन द्वारा महिला सुरक्षा के लिए गठित एंटी रोमियो स्क्वायड की जानकारी देते हुए बताया कि यह स्कूल, कालेजों, गली मोहल्लों, पार्कों, सिनेमाघरों और बाजार आदि में घूमने वाले मनचलों की पहचान करती है। उन्होंने नंबर 1090 के बारे में बताया कि कोई भी पीड़ित महिला अपनी शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकती है। शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा पीड़िता को किसी भी हालत में पुलिस थाने या किसी भी ऑफिस में नहीं बुलाया जाएगा। कहा कि महिला पुलिसकर्मी अपने वरिष्ठ पुरुष पुलिसकर्मियों को पीड़ित की केवल उतनी ही जानकारी या सूचना उपलब्ध कराएगी जो विवेचना में सहायक हो। सीओ ने कहा कि कॉल सेंटर शिकायत पर तब तक काम करता रहेगा जब तक उस पर कार्रवाई नहीं हो जाती। सरकार और मीडिया द्वारा सरकारी और प्राइवेट स्तर पर इस हेल्प लाइन का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस मुहिम में शामिल हो सकें। उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास महिलाओं को जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक करुणा चौधरी, डा. असजद तुर्की, नूरुल गौड़, डा. मुजम्मिल कमर, डा. अमितेश, डा. बिजेंद्र कुमार, डा. प्रवीण यादव, अंजलि, पूनम त्यागी, गुंजन, पूजा, ऋतु, कपिला, सोनम, तमन्ना, शिवानी पुंडीर, सना आदि मौजूद रहे।