{"_id":"5a833b364f1c1ba0268b9fd2","slug":"171518549814-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी बाजार में तीन अवैध निर्माण पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी बाजार में तीन अवैध निर्माण पर कार्रवाई
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी बाजार में तीन अवैध निर्माण पर कार्रवाई
सहारनपुर। रानी बाजार में अवैध रूप से तैयार की गई तीन दुकानों को विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है। सील करने की कार्रवाई के दौरान मौके पर स्थानीय व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। प्राधिकरण की टीम पुलिस बल को साथ लेकर पहुंची थी। ऐसे में किसी तरह का विरोध नहीं हो पाया।
नंदाघाटी रानी बाजार में मोनिका छाबड़ा द्वारा एक बड़ी दुकान का निर्माण कराया गया था। जांच में निर्माण अवैध पाया गया। प्राधिकरण सचिव ने 15 जनवरी को निर्माण को सील करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद 13 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई थी। जेई विजयपाल के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर भवन को सील कर दिया। इस दौरान एसआई रविप्रकाश शर्मा और मैट लाल बहादुर भी मौजूद रहे। इसी क्षेत्र में संचित जैन द्वारा भूतल और प्रथम तल पर दो दुकानों का निर्माण कराया गया था। जांच के दौरान निर्माणकर्ता मानचित्र की स्वीकृति नहीं दिखा सका। सचिव ने दोनों दुकानों को सील करने के आदेश 16 जनवरी को कर दिए थे। सील की कार्रवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की गई थी। यहां भी विजयपाल सिंह, रविप्रकाश शर्मा और लाल बहादुर सिंह ने सील की कार्रवाई की। सील किए गए दोनों निर्माण पुलिस की अभिरक्षा में रहेंगे।