फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   40 में सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण

40 में सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण

Wed, 20 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
40 में सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण
40 में सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण
विज्ञापन

सहारनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की ओर से 40 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से सात शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। कार्यक्रम में डीएम पीके पांडेय ने अफसरों से कहा कि शिकायतों का निदान कराने में वे कोताही न बरतें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को तहसील सदर में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही कार्रवाई से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराएं। उन्होंने सरकारी भूमि और तालाबों पर कब्जे की शिकायतों को प्रमुखता से लेकर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही रंजिश में शिकायत करने वालों को चिह्नित करने को कहा।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर नाथीराम ने लखनौती में तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत की। इमाम कॉलोनी निवासी इकराम ने विद्युत कर्मियों द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की। इस पर अधिशासी अभियंता को जांच कर कार्रवाई के लिए कहा। त्रिलोक चंद छाबड़ा ने अपनी मजदूरी के पैसे ना दिये जाने की। इसके अलावा अन्य शिकायतें आईं। इस अवसर पर 40 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से राजस्व विभाग की सात शिकायतों में से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। पुलिस विभाग की पांच, विकास विभाग से सम्बधिंत पांच शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार विद्युत विभाग की पांच, नगर निगम की छह, खाद्य आपूर्ति विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के नलकूप की दो-दो शिकायतें, चकबंदी, सिंचाई, विकास प्राधिकरण, आईटीआई, जल निगम, जिला प्रोबेशन कार्यालय तथा शिक्षा विभाग आदि की एक-एक शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, एसडीएम सदर संगीता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढी, पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी इंदू सिद्धार्थ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed