{"_id":"5a2edc734f1c1b6e468b9c65","slug":"171513020531-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
लखनौती (सहारनपुर)। किसान क्रेडिट कार्ड पर गवाही को लेकर बैंक अधिकारी और किसान में बहस हो गई। मामले में भाकियू ने शाखा प्रबंधक से शिकायत करते हुए बैंक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर 13 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजपाल सैनी ने शाखा प्रबंधक को पत्र लिखकर कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड का बकाया जमा कराने के लिए बृहस्पतिवार को अरविंद कुमार बैंक में गया था। खाते पर गवाही कराने को लेकर फील्ड आफिसर और किसान में बहस हो गई। वहां मौजूद किसानों ने बीचबचाव कराया। किसान के जाने के बाद बैंक अधिकारी ने पुलिस बुला ली। भाकियू का कहना है कि ऐसी तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शाखा प्रबंधक द्वारा यदि फील्ड आफिसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह 13 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेंगे।