{"_id":"5a1b0c714f1c1b68678be46f","slug":"171511722097-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस मिनट के भाषण में अपनी नीति और रीति बता गए योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस मिनट के भाषण में अपनी नीति और रीति बता गए योगी
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शंखनाद गर्जना रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 20 मिनट के भाषण में सरकार की नीति और रीति को स्पष्ट किया। सीएम ने सपा पर जमकर निशाना साधा तो बसपा और कांग्रेस पर भी बरसे। मुख्यमंत्री ने डा. भीमराव अंबेडकर का जिक्र किया तो जय श्रीराम के साथ अपना बात खत्म कर हिंदुत्व के एजेंडे का भी संदेश दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोपहर तीन बजे अपना भाषण शुरू किया और 3:20 मिनट पर भारत माता की जय व जय श्रीराम के साथ अपनी बात खत्म की। सीएम ने संविधान निर्माता बाबा डा. भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर गांव, कस्बे और शहर में बिजली पहुंचाने का संकल्प लिया और पूरा करके दिखाया। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा दलित हितैषी बताने वाली मायावती प्रदेश की जनता को जवाब दें कि उन्होंने दलितों के घर में बिजली पहुंचाने के लिए क्या कदम उठाए। मुख्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा ने माफियाओं और अपराधियों को संरक्षण दिया। सपा सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति ने घोटाले किए, लेकिन सपा सरकार गायत्री प्रजापति को बचाती रही। कांग्रेस को देश की बदहाली का जिम्मेदार ठहराया। योगी ने मां शाकंभरी देवी और देवबंद के त्रिपुरा बाला सुंदरी देवी को भी नमन किया और इन्हें पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा की। सीएम योगी किसानों की समस्याएं के हल करने का आश्वासन देकर सरकार की नीति और रीति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का विकास कराने के लिए संकल्प बद्घ है, जबकि पूर्व की सरकारों ने सिर्फ अपने चहेतों के कल्याण किया। अब अपराधी और माफिया बिल में छिपकर जीवनदान मांग रहे हैं। उन्होंने अयोध्या में छोटी दीपावली पर मनाएं गए दीपोत्सव का भी जिक्र करते हुए जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपनी बात खत्म कर हिंदुत्व एजेंडे को भी साफ कर दिया।
मुस्लिम समाज ने की भागेदारी
सहारनपुर। शंखनाद गर्जना रैली में भारी तादाद में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। मुस्लिम महिलाओं, नौजवानों और बच्चों ने रैली में भाग लिया। भाजपा के कामगार एवं बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी के नेतृत्व में भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भागेदारी की।