{"_id":"5a11d79e4f1c1b8d698bc87a","slug":"171511118750-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी के निर्देश पर राशन की दुकानों पर छापेमारी, हडकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी के निर्देश पर राशन की दुकानों पर छापेमारी, हडकंप
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन की दुकानों पर छापेमारी, अफरातफरी
गंगोह। डीएम के निर्देश पर पूर्ति विभाग की दो सदस्यीय टीम ने नगर और देहात में राशन की दुकानों पर छापेमारी की। जांच अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से डीएम को प्रेषित की जाएगी।
केरोसिन और खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम पीके पांडेय ने डीएसओ सतीश चंद्र मिश्रा को जांच के निर्देश दिए थे। डीएसओं ने रामपुर मनिहारन के पूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह और पूर्ति लिपिक राजीव शर्मा की टीम गठित कर उन्हें छापेमारी और जांच के निर्देश दिए। जिसके अनुपालन में जांच टीम ने नगर और देहात की करीब 25 राशन की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी से विक्रेताओं में अफरातफरी मच गई। टीम ने विक्रेताओं के स्टाक एवं अभिलेखों की जांच की। जांच अधिकारी आपूर्ति निरीक्षक मदनपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपेंगे। उनके माध्यम से डीएम को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।